Eid Milad-un-Nabi Celebrations Procession and Prayers in Khunti खूंटी में मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsEid Milad-un-Nabi Celebrations Procession and Prayers in Khunti

खूंटी में मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस

खूंटी में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। शहर की मस्जिदों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। जन्नत नगर से जुलूस निकला, जिसमें विधायक और मुस्लिम...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 5 Sep 2025 08:33 PM
share Share
Follow Us on
खूंटी में मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस

खूंटी, संवाददाता। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी शुक्रवार को पूरे श्रद्धा, सम्मान और अकीदत से मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर के सभी मस्जिदों को आकर्षक ठंग से रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। इस अवसर पर शुक्रवार को शहर के जामा मस्जिद में शुक्रवार की सुबह कुरानख्वानी किया गया। दोपहर को जन्नत नगर के मदीना मस्जिद से मदीना मस्जिद वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में इमाम अयाज अहमद खान के अगुवाई में ईद मिलादन्नबी का जुलूस निकाला गया। जन्नत नगर से से जुलूस निकलकर लियाकत अली लेन, शिवाजी चौक, बरपिंडा, शिवाजी चौक आजाद रोड, भगत सिंह चौक, नेताजी चौक, शिवाजी चौक होते जन्नत नगर पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ।

जुलूस के दौरान मरहबा की गूंज पूरे शहर में गूंजी। मौके पर मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने मोहम्मद साहब के सम्मान में नारे भी लगाए। साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों को जकात (दान) देने की परंपरा भी निभाई। इस अवसर पर इमाम अयाज अहमद खान ने हम लोग पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के 1500 साल पूरे होने पर जन्मदिन मना रहे हैं और उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का प्रण लेते हैं। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब में पूरी दुनिया को अमन शांति का पैगाम दिया था। उनका कहना था कि जो दूसरे पर रहम नहीं करता अल्लाह ताला उसे पर रहम नहीं करता है। इमाम अयाज अहमद खान ने उनके आगमन से पूरी दुनिया में हर काम में खुशी की लहर दौड़ गई थी। हम लोग उनके जन्मदिन पर पूरे जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हैं। जुलूस में खूंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा, तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया, झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद भी शामिल हुए। उनलोगों को जुलूस में शामिल लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोगों का जगह-जगह पर अंजुमन इस्लामिया सहित कई संस्थाओं द्वारा फूलमाला पहनाकर एवं फूल बरसाकर स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल लोगों के बीच पानी, पेय पदार्थ एवं चॉकलेट का वितरण भी किया गया। जुलूस के समापन के बाद शुक्रवार की शाम को जामा मस्जिद में नमाज के बाद जलसा का आयोजन किया गया। जिसमें जमा मस्जिद के इमाम मोहिबुल्लाह नजवी के द्वारा पैगंबर साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में मदीना मस्जिद के इमाम अयाज अहमद खान, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सयुम अंसारी, जन्नत नगर के सदर शमीम अंसारी, अंजुमन इस्लामिया के सदर मो शमशाद अंसारी, सेक्रेटरी खालिद हुसैन, इकराम अंसारी, शमीम अंसारी, अफगान अंसारी, मो जावेद, मो शकील अंसारी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे। सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतिजाम: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस के रूट में सभी चौक-चौराहों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था का कमान डीएसपी मुख्यालय अखिल नीतीश कुजूर ने संभाल रखी थी। सर्किल इंस्पेक्टर किशुन दास, थाना प्रभारी मोहन कुमार भी पूरी तरह मुस्तैद थे। क्यूआरटी टीम, वज्र वाहन की तैनाती भी की गई थी। जुलूस के दौरान कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।