
स्पॉन्सरशिप योजना में प्रखंडवार 10 बच्चों के चयन के निर्देश
रांची में शनिवार को स्पॉन्सरशिप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक आभासी बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों को 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की पहचान करने के निर्देश दिए गए, जिनकी वार्षिक आय 75 हजार रुपये तक है और जो विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सूची 31 जनवरी 2026 तक जमा करनी होगी।
रांची, संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को डीडीसी सौरभ भुवनिया की अध्यक्षता में आभासी बैठक हुई। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, शहरी क्षेत्र के अंचल अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी प्रायोजन देखभाल योजना 2018 के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। योजना का उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के उन बच्चों के जीवन स्तर में सुधार करना है, जिनके परिवार की वार्षिक आय 75 हजार रुपये तक है और जो अनाथ, परित्यक्त, बीमारी, दिव्यांगता या शोषण जैसी परिस्थितियों से प्रभावित हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रखंडवार कम से कम 10 बच्चों का चिन्हांकन कर उनकी सूची 31 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




