डॉ. प्रदीप से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में गवाही

Dec 19, 2025 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में एनआरएचएम घोटाले की मनी लाउंड्रिंग मामले में पीएमएलए की अदालत में गवाही दर्ज की गई। गवाह धर्म चंद चौहान की जिरह बचाव पक्ष द्वारा की गई। आरोपी में पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ. प्रदीप कुमार और अन्य शामिल हैं। ईडी ने 1.76 करोड़ रुपये की मनी लाउंड्रिंग की चार्जशीट दाखिल की है। अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी।

डॉ. प्रदीप से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में गवाही

रांची। एनआरएचएम घोटाले की राशि की मनी लाउंड्रिंग करने के मामले में शुक्रवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में ईडी की ओर से गवाही दर्ज कराई गई। मामले में धर्म चंद चौहान की गवाही दर्ज की गई। गवाह की जिरह बचाव पक्ष की ओर से की गई। मामले में आरोपी पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ. प्रदीप कुमार, उनका भाई राजेंद्र कुमार, चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल, कारोबारी श्यामल चक्रवर्ती और धीरेंद्र कुमार धीरज ट्रायल फेस कर रहे हैं। ईडी ने मामले में 1.76 करोड़ रुपये की मनी लाउंड्रिंग की चार्जशीट दाखिल की है। ईडी की ओर से मामले में गवाह नंबर 8 प्रस्तुत किया गया था।

अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 12 जनवरी निर्धारित की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।