खुशबू के परिजनों से मिले भाजपा नेता, दी आर्थिक सहायता
भाजपा के प्रदेश बैठक और कार्यक्रम प्रभारी स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने खुशबू के परिजनों को आर्थिक सहायता दी और हत्या को समाज का घृणित कलंक बताया। उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और सड़क से लेकर न्यायालय तक हत्यारों को सजा दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

बुढ़मू, प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश बैठक और कार्यक्रम प्रभारी स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने मंगलवार को उमेडंडा स्थित खुशबू के शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता दी और सांत्वना व्यक्त की। मौके पर उन्होंने दलित युवती की निर्मम हत्या को आधुनिक समाज का घृणित कलंक बताया। उन्होंने कहा कि आज हम संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मना रहे हैं, लेकिन खुशबू की आत्मा न्याय की प्रतीक्षा कर रही होगी। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह पहल केवल आर्थिक सहायता या औपचारिकता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वे सड़क से लेकर न्यायालय तक हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि समाज की इस बेटी को न्याय दिलाने तक चैन से नहीं बैठेंगे। मौके पर बिंटू शाहदेव, विजय साहू, विकास साहू, अर्जुन महतो, पवन महतो, राजू राम, तारकेश्वर भारती समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


