Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsEastern Inter-University Football Tournament Kicks Off West Bengal University Dominates
पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि फुटबॉल: उद्घाटन मैच में बंगाल स्टेट विवि की धमाकेदार जीत, भागलपुर को 10-0 से रौंदा

पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि फुटबॉल: उद्घाटन मैच में बंगाल स्टेट विवि की धमाकेदार जीत, भागलपुर को 10-0 से रौंदा

संक्षेप:

रांची विश्वविद्यालय में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। पहले दिन, पश्चिम बंगाल स्टेट विश्वविद्यालय ने तिलका मांझी विश्वविद्यालय को 10-0 से हराया। अन्य मैचों में साईंनाथ, बीएन मंडल और फकीर मोहन विश्वविद्यालय ने जीत दर्ज की। श्रीश्री विश्वविद्यालय ने पेनल्टी शूटआउट में विजय हासिल की।

Jan 05, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की मेजबानी में शुरू हुए पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन मैदान पर खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में कई रोमांचक परिणाम सामने आए, जिसमें पश्चिम बंगाल स्टेट विश्वविद्यालय ने सबसे प्रभावशाली खेल दिखाया। उद्घाटन मैच में पश्चिम बंगाल स्टेट विश्वविद्यालय ने तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर को एकतरफा मुकाबले में 10-0 के भारी अंतर से पराजित कर टूर्नामेंट में अपने अभियान का जोरदार आगाज किया। अन्य मुकाबलों में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। साईंनाथ विश्वविद्यालय ने आलिया विश्वविद्यालय को 3-2 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की, जबकि बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने बीआरए विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर पर 4-1 से विजय हासिल की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी प्रकार, मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय ने बिड़ला ग्लोबल विश्वविद्यालय को 4-0 से और उत्कल विश्वविद्यालय ने मैट्स विश्वविद्यालय को समान अंतर 4-0 से शिकस्त दी। राजेंद्र विश्वविद्यालय, बलांगीर और फकीर मोहन विश्वविद्यालय के बीच खेले गए मैच में फकीर मोहन विश्वविद्यालय 3-0 से विजयी रहा। दिन के एक अन्य मैच में बहरामपुर विश्वविद्यालय ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा को 4-1 से हराया। वहीं, श्रीश्री विश्वविद्यालय और विधान कृषि विश्वविद्यालय के बीच हुआ मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। शूटआउट में श्रीश्री विश्वविद्यालय ने 5-4 से बाजी मारते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।