मुरहू में छात्राओं को दी गई पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

पृथ्वी दिवस के अवसर पर मुरहू के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। वक्ताओं ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा की जिम्मेदारी बताई। छात्राओं को पौधारोपण और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

मुरहू में छात्राओं को दी गई पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

मुरहू, प्रतिनिधि। पृथ्वी दिवस के अवसर पर मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मुरहू में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), खूंटी के सहयोग से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक और कानूनी मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पृथ्वी दिवस के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। छात्राओं को पौधारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पोक्सो एक्ट, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, नशापान के दुष्परिणाम, सड़क सुरक्षा, मानव तस्करी और डायन प्रथा जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं पर भी छात्राओं को जागरूक किया गया।

बताया गया कि जागरूकता ही इन समस्याओं से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है।कार्यक्रम में डायल 112 सेवा के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में इस सेवा का उपयोग कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं। कार्यक्रम का समापन जागरूकता और जिम्मेदारी के संदेश के साथ हुआ। मौके पर मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा, डालसा खूंटी के पीएलवी, विद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।