ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबढ़ती जनसंख्या से बिगड़ा धरती का संतुलन : डीडीसी

बढ़ती जनसंख्या से बिगड़ा धरती का संतुलन : डीडीसी

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर जिला स्तरीय परिवार स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया...

बढ़ती जनसंख्या से बिगड़ा धरती का संतुलन : डीडीसी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 12 Jul 2022 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी, संवाददाता।

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर जिला स्तरीय परिवार स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन डीडीसी नितीश सिंह ने की। इस आयोजन का उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण है। उद्घाटन समारोह में बोलते हुए डीडीसी ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण धरती का संतुलन प्रभावित हुआ है। यदि प्रकृति के साथ संतुलन नहीं बना रहे तो नकारात्मक प्रभाव होगा। उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस मनाए जाने के मुख्य उद्देश्य की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसा देखा गया कि जनसंख्या एवं संसाधनों के बीच असंतुलन बढ़ रहा था। प्राकृतिक संसाधनों का दोहन भी जनसंख्या वृद्धि के साथ बढ़ता गया और संसाधन में वृद्धि नहीं हुई। फलस्वरूप असंतुलन बढ़ता जा रहा है और इसके वजह से अनेक प्रकार की आपदाएं आ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनसंख्या वृद्धि की दर को कम करते हुए प्रकृति के साथ संतुलन को बरकरार रखा जाए।

सिविल सर्जन डॉ. अजीत खलखो ने कहा कि जब जनसंख्या धीरे-धीरे बढ़ते हुए पांच करोड़ की संख्या को पार कर गई है। जनसंख्या वृद्धि दर को कम करने के लिए सन 1999 में पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि सहियाओं के द्वारा सर्वे करके योग्य दंपति की सूची बनाई गई है, जिन्हें आवश्यकतानुसार परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराया जाना है। कार्यक्रम के दौरान परिवार नियोजन के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन हेतु डॉक्टर शकील अहमद, डॉ. नागेश्वर मांझी, डॉ. रीता कश्यप, डॉक्टर संध्या कुमारी, डॉ. पी पी शाह, अनिभा तोपनो पुष्पा पासी, रेखा कुमारी, आरती कुमारी, करुणा कुमारी, मारिया गोरेटी, बीना देवी, सूरज महतो, सरिता देवी, सुषमा देवी, आरती देवी, हीरामणि नाग एवं गीता कुमारी को पुरस्कृत किया गया। मौके पर डीपीएम कानन बाला तिर्की, डीएएम विकास कुमार सिंह, सुनीता दास, डीडीएम श्वेता सिंह, डीपीसी डॉक्टर उदयन शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें