कर्रा व जरियागढ़ थाना में दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक
कर्रा और जरियागढ़ थाना परिसर में शनिवार को दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ अन्वेषा ओना, बीडीओ स्मिता नगेशिया और अन्य अधिकारियों ने की। विभिन्न दुर्गा पूजा...

कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा एवं जरियागढ़ थाना परिसर में शनिवार को दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता सीओ अन्वेषा ओना, बीडीओ स्मिता नगेशिया, कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार एवं जरियागढ़ थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार ने की। बैठक में कर्रा, लोधमा, गोविन्दपुर और जरियागढ़ क्षेत्र की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों ने अपने-अपने पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की दिनवार समय-सारिणी साझा की। प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर विनोद भगत, विनोद प्रसाद सोनी, युसूफ खान, प्रदीप सिन्हा, जलेश्वर महतो, परवेज खान, बिहारी सिंह, मुखिया रश्मि लकड़ा, मुखिया अजय खलखो, मुखिया संदीप हेरेंज, मुखिया सुखराम मुंडा, ओमप्रकाश गुप्ता, शेख फिरोज, दिलीप सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




