Durga Vahini Celebrates Weapon Worship Program to Empower Women and Girls मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों ने शस्त्र पूजन किया, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDurga Vahini Celebrates Weapon Worship Program to Empower Women and Girls

मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों ने शस्त्र पूजन किया

रातू में विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने रविवार को काठीटांड़ शिव मंदिर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चियों को अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र चलाना सिखाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 28 Sep 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों ने शस्त्र पूजन किया

रातू, प्रतिनिधि। विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों और बच्चियों ने रविवार को काठीटांड़ शिव मंदिर प्रांगण में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बहनों ने मां दुर्गा के रुौद्र रूप महिषासुर मर्दिनी स्वरूप की पूजा अर्चना की। मौके पर रीता गुप्ता ने कहा कि मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का शस्त्र पूजन करने का मुख्य उद्देश्य हमारी बच्चियों को अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र उठाना और शस्त्र चलाना सीखना है। उन्होंने कहा कि शस्त्र चलाने की शिक्षा से वह अपनी रक्षा स्वयं कर सकती हैं। दुर्गा वाहिनी का आधार सेवा सुरक्षा और संस्कार शस्त्र पूजन कार्यक्रम में रातू पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी पंचायत की महिलाएं और बच्चियां शामिल हुई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची जिला ग्रामीण मातृ शक्ति प्रमुख रीता गुप्ता,दुर्गा वाहिनी संयोजीका इंद्राणी देवी, शिवानी विश्वकर्मा, शीतल गुप्ता, ममता चौहान, रिंकी देवी, किरण देवी, प्रियंका देवी आदि महिलाएं और बच्चियां मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।