Durga Puja Preparations Underway in Bedo with Special Pandal Construction बेड़ो में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDurga Puja Preparations Underway in Bedo with Special Pandal Construction

बेड़ो में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

बेड़ो में श्रीश्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारी की जा रही है। महादानी मंदिर परिसर में अशोक पंडा द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस वर्ष मंदिरनुमा पंडाल बनाया जाएगा और पूजा की शुरुआत 22...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 10 Sep 2025 05:27 AM
share Share
Follow Us on
बेड़ो में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

बेड़ो, प्रतिनिधि। श्रीश्री दुर्गा पूजा महासमिति बेड़ो के तत्वावधान में आयोजित दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर महादानी मंदिर परिसर के पास दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए अशोक पंडा द्वारा भूमि पूजन कराया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। इस वर्ष मंदिरनुमा पंडाल बनाया जाएगा। वहीं विद्युत तोरणद्वार बनाया जाएगा और पूजा की शुरुआत 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ शुरू होगा। मौके पर मेघनाथ गिरि, बजरंगी बाबा, कैलाश कुमार, रवि सिंह, अंकित सोनी, शशि टाइगर, साधन कुमार राय, सौमित्रो शर्मा, बालक गोप, अपूर्वलाल खन्ना, रंजीत गुप्ता, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, सीताराम महतो, मुकेश कुमार और अंकित सोनी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।