लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी थाना परिसर में गुरुवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने का निर्णय लिया गया। डीएसपी दीपक कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन की गाइडलाइन से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि डीजे और नशे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पूजा पंडालों को सीसीटीवी कैमरे की जद में रखने, आग से बचाव के लिए आवश्यक उपकरण रखने, सड़कों पर पर्याप्त बिजली व्यवस्था और पूजा स्थलों की साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने और किसी भी तरह के मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को देने की बात कही।
उन्होंने चेताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बीडीओ गिरेन्द्र टुटी ने त्योहार को भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। बैठक में थाना प्रभारी शिव नारायण तिवारी, लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, मोमिन सदर अमीन अंसारी, कृष्णा तिवारी, इराकीन सदर अकील अहमद, वसंत शाही, उप प्रमुख परवेज राजा, नंदलाल महतो, इकबाल अंसारी, मुस्ताक अहमद, विनोद सिन्हा, इशेष शाही, हाजी मोइन, कार्तिक महतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।