Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDurga Puja Celebration in Torpa A Majestic Display of Faith

तोरपा में मां अम्बे की आरती में उमड़ रहे हैं श्रद्धालु

तोरपा में दुर्गा पूजा का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां देवी मंडप में वैदिक मंत्रों का उच्चारण और आरती का आयोजन हो रहा है। 1993 से यहां भव्य पूजा का आयोजन होता आ रहा है। नवरात्र में मां की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 27 Sep 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
तोरपा में मां अम्बे की आरती में उमड़ रहे हैं श्रद्धालु

तोरपा, प्रतिनिधि। शक्ति की उपासना का महापर्व दुर्गा पूजा को लेकर तोरपा का माहौल भक्मिय हो गया है। पूजा पंडालों में गूंजते वैदिक मंत्रोच्चार और सुबह-शाम की आरती श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। देवी मंडप हिल चैक तोरपा का नजारा इन दिनों कुछ अलग है। ग्राम देवी का स्थान होने के कारण यहां कब से पूजा हो रही है। इसकी जानकारी किसी के पास नही है, पर 1993 में पंडाल बनाकर भव्य रूप से पूजा का आयोजन किया जाता है। देवी मंडप को लेकर लोगों में असीम आस्था है। यहां नवरात्र में मां की विशेष पूजा होती है।

नवरात्र में विधि विधान से कलश स्थापना कर मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर दिन दुर्गासप्तसती व नवदुर्गा का पाठ होता है। सुबह शाम मां की आरती उतारी जाती है। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। यहां नौ दिनों तक हर दिन मां को अलग-अलग भोग चढ़ाया जाता है। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में भोग का वितरण किया जाता है। हिल चैक के दर्जनों युवक युवतियां नौ दिनों तक फलाहार कर मां की आराधना करते है। महासप्तमी को पालकी में बैठाकर तालाब से मां को लाया जाता है। नवमी को ग्रामवासी बलि चढ़ाते हैं। दशमी को सिंदूर खेला, वह आकर्षण का केन्द्र रहता है। पुरोहित अनिल मिश्र यहां विधि विधान से अनुष्ठान करा रहे हैं। देवी मंडप में पंडाल बनाकर भव्य रूप से पूजा का आयोजन किया जा रहा है।