Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDurga Puja Celebration Community Feast Organized in Silly Bazaar
सिल्ली में दुर्गा पूजा के अवसर पर भंडारा का आयोजन

सिल्ली में दुर्गा पूजा के अवसर पर भंडारा का आयोजन

संक्षेप:

दुर्गा पूजा के अवसर पर सिल्ली बजार रॉयल कॉलोनी के पास नवमी के दिन भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने भंडारे का...

Fri, 3 Oct 2025 07:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

सिल्ली, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के पर सिल्ली बजार रॉयल कॉलोनी के समीप नवमी के दिन जयमाता दी यात्रा मंच व झारखंड जन कल्याण सेवा संस्थान एवं महावीर चौक दुर्गा पंडाल के समीप रिमझिम ग्रुप के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए एवं प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने फीता काट कर एवं प्रसाद वितरण कर भंडारे का शुभारंभ किया। भंडारे में पूड़ी, छोला और हलवा प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और जयकारे लगाए एवं प्रसाद का ग्रहण किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। भंडारे के सफल आयोजन में मनोज सिंह, रमेश बड़ाइक, भरत देव साय, चिंटु साव, मनोज साव, संतोष साव, कामदेव सिंह, सुरेश मुंडा, संतोष कोइरी, निर्मल मंडल, पंकज साहु, निर्मल मंडल, कौशल सरकार, बोंगा कोइरी, बिल्टु दत्ता, छुटु महतो, रामु महतो, भोलु सिंह समेत स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।