ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीशहर के पूजा पंडाल: कमल के फूल के बीच विराजेंगी 108 भुजी देवी दुर्गा

शहर के पूजा पंडाल: कमल के फूल के बीच विराजेंगी 108 भुजी देवी दुर्गा

प्रगति प्रतीक क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से किशोरगंज में कमल एवं सूर्यमुखी फूल के प्रारूप में तैयार पूजा पंडाल में 108 भुजी देवी दुर्गा विराजेंगी। पंडाल के शीर्ष पर विश्व कप 2019 की ट्रॉफी का मॉडल...

शहर के पूजा पंडाल: कमल के फूल के बीच विराजेंगी 108 भुजी देवी दुर्गा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 06 Sep 2017 03:08 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रगति प्रतीक क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से किशोरगंज में कमल एवं सूर्यमुखी फूल के प्रारूप में तैयार पूजा पंडाल में 108 भुजी देवी दुर्गा विराजेंगी। पंडाल के शीर्ष पर विश्व कप 2019 की ट्रॉफी का मॉडल आयोजन की खासियत होगी। समिति के संयोजक नवीन चंचल और अध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि ट्रॉफी का निर्माण रूई, बांस, गेंद, पुआल, चट, प्लाई एवं चटाई से किया जा रहा है। 35 फीट ऊंचे, 50 फीट चौड़े एवं 40 फीट लंबे पंडाल के आंतरिक भाग में मनोहारी सजावट की जाएगी। पश्चिम बंगाल के मेदिनीनगर के कंटई, मैती टेंट हाउस, सतमाइल वासुदेवपुर से आए कारगीर सुब्रतो बनर्जी, सरदार अर्जुन देवनाथ के निर्देशन में पंडाल के निर्माण में जुटे हुए हैं। मुख्य मंच पर रौद्र रूप में मां दुर्गा महिषासुर का वध करती दिखायी देंगी। संस्था द्वारा वर्ष 1966 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूजा आयोजन में समिति के पदधारियों, सदस्य एवं सह्रदय लोगों की भूमिका रहती है। प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार बेंगा सेन कर रहे हैं। पूजा के आयोजन पर 15 लाख रुपए खर्च होंगे। प. बंगाल से आए कारगीर सुब्रतो बनर्जी व अन्य पंडाल के निर्माण में जुटे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें