बीआईटी सिंदरी के राष्ट्रीय हैकाथॉन में डीएसपीएमयू का उत्कृष्ट प्रदर्शन
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के तीन छात्रों की टीम ने बीआईटी, सिंदरी में आयोजित हैकाथॉन ‘हिनोवेशन-2026’ में उत्कृष्टता दिखाई। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने छात्रों की सराहना की और प्रतियोगिता में भाग लेने के महत्व पर जोर दिया।

रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के तीन छात्रों की टीम ने बीआईटी, सिंदरी में आयोजित हैकाथॉन ‘हिनोवेशन-2026’ में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से शॉर्टलिस्ट 20 टीमों ने हिस्सा लिया। डीएसपीएमयू का प्रतिनिधित्व टीम हैकस्मिथ्स ने किया। इसमें बीएससी आईटी (सेमेस्टर-5) के विद्यार्थी- अयन मुखर्जी, सेजल गुप्ता और विशाल कुमार शामिल थे।डीएसपीएमयू के कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि इतने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना और उसमें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों के समर्पण और प्रतिस्पर्धा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से सामूहिकता और प्रतिस्पर्धा की भावना का निरंतर विकास होता है।विज्ञान
संकाय की डीन डॉ नमिता सिंह ने भी टीम को उनके भविष्य के तकनीकी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। बीएससी आईटी विभाग के प्राध्यापक डॉ राहुल देव साह और डॉ राजेंद्र कुमार महतो ने भी टीम को बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


