
अखड़ा परिसर में टुसू मिलन समारोह आज
संक्षेप:
रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के छात्रों ने रजिस्ट्रार डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी से टुसू मिलन समारोह की अनुमति मांगी। छात्रों के अनुरोध पर समारोह का आयोजन शनिवार को विश्वविद्यालय के अखड़ा परिसर में किया जाएगा। आजसू छात्र संघ ने युवाओं को संस्कृति और पारंपरिक पर्वों को बनाए रखने के लिए आगे आने की अपील की।
Jan 09, 2026 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी से मुलाकात कर टुसू मिलन समारोह के आयोजन की अनुमति मांगी। छात्रों के अनुरोध पर शनिवार को विश्वविद्यालय के अखड़ा परिसर में इस समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया। आजसू छात्र संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति, सभ्यता और पारंपरिक पर्वों को अक्षुण्ण रखने के लिए आगे आना होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




