डीएसपीएमयू में एसीपी/एमएसपी भुगतान को लेकर आंदोलन तेज
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने एसीपी/एमएसपी भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया है। काला बिल्ला लगाकर कलमबंद आंदोलन किया जा रहा है, जिससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात के बाद समस्या के समाधान का आश्वासन मिला है।

रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में एसीपी/एमएसपी भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकेतर कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। परिसर में काला बिल्ला लगाकर कलमबंद आंदोलन किया जा रहा है, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इधर, शनिवार को शिक्षकेतर कर्मचारियों ने एसीपी/एमएसीपी भुगतान संबंधी समस्याओं को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से भी मुलाकात की और अपनी सस्याओं ने उन्हें अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने के दिशा-निर्देश दिए। कर्मचारियों ने होली से पूर्व फरवरी का वेतन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि त्योहार के समय आर्थिक कठिनाई न हो।
शिक्षक संघ ने त्वरित समाधान की मांग की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि शिक्षक संघ ने कहा है कि स्थायी व संविदा आधारित शिक्षकेतर कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। संघ के अध्यक्ष एसएम अब्बास व सचिव डॉ अशोक कुमार नाग ने विविय प्रशासन से एसीपी/एमएसपी भुगतान अविलंब बहाल करने और लंबित पदोन्नतियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सशक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों का आर्थिक रूप से सुरक्षित होना आवश्यक है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



