ड्राइवरों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

ड्राइवरों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

संक्षेप:

पिपरवार क्षेत्र में एक बैठक हुई जिसमें ड्राइवरों की न्यूनतम मजदूरी, भीटीसी, सीएमपीएफ, पेंशन, ड्रेस कोड, मेडिकल कार्ड और हाजिरी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रताप यादव ने की और इसमें...

Jul 24, 2025 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

पिपरवार,संवाददाता। पिपरवार क्षेत्र के पंचवटी सभागार में गुरुवार को ड्राइवर की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जनता मजदूर संघ के जोनल सचिव प्रताप यादव और संचालन बबलू राम ने किया। इस बैठक में ड्राइवर को न्यूनतम मजदूरी भुगतान करने, भीटीसी, सीएमपीएफ व पेंशन लागू करने, ड्रेस कोड लागू करने, मेडिकल कार्ड बनाने, हाजिरी बनाने समेत अन्य समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार- विमर्श किया गया। इस बैठक में नागेश्वर महतो, दिलीप कुमार बैठा, अमरजीत सिंह, नकुल पांडेय, अजय तुरी, हरी राय, गुड्डू शर्मा, अशोक प्रजापति समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।