डॉ. मयंक मुरारी को मिलेगा आचार्य विद्यानिवास स्मृति सम्मान
रांची के चिंतक और लेखक डॉ. मयंक मुरारी को वर्ष 2026 का 'आचार्य विद्यानिवास मिश्र स्मृति सम्मान' दिया जाएगा। यह सम्मान 13 जनवरी को वाराणसी में आचार्य की जन्म-जयंती पर प्रदान किया जाएगा। डॉ. मयंक ने 30 वर्षों में 20 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं और वर्तमान में उषा मार्टिन में महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।

रांची, वरीय संवाददाता। चिंतक और लेखक डॉ. मयंक मुरारी को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ‘आचार्य विद्यानिवास मिश्र स्मृति सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। विद्याश्री न्यास के सचिव डॉ. दयानिधि मिश्र ने बताया कि न्यास की ओर से सर्वसम्मति से डॉ. मयंक को इस बार यह सम्मान देने का निर्णय लिया गया है। 13 जनवरी को आचार्य विद्यानिवास मिश्र की जन्म-जयंती पर वाराणसी में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। --------------- डॉ. मयंक पिछले 30 वर्षों में 20 से अधिक पुस्तकें और विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में 700 से अधिक लेख लिख चुके हैं। वर्तमान में वह उषा मार्टिन में महाप्रबंधक (सीएसआर और पीआर) के रूप में कार्यरत हैं।
डॉ. मयंक मुरारी से पूर्व देश के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी कृष्ण बिहारी मिश्र, अमृतलाल बेगड़, नंदकिशोर आचार्य, श्यामसुंदर दुबे, राजेंद्र रंजन चतुर्वेदी, उषा किरण खान एवं श्रीराम परिहार आदि इस सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



