Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDr Father Robert Pradeep Kujur Appointed New Principal of St Xavier s College
डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर बने संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य बने
डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर को संत जेवियर्स कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति रांची जेसुइट सोसायटी द्वारा की गई है और एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 26 Dec 2024 09:05 PM

रांची, वरीय संवाददाता। डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर संत जेवियर्स कॉलेज के नए प्राचार्य होंगे। उनकी नियुक्ति रांची जेसुइट सोसायटी द्वारा की गई है। यह एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगा। गुरुवार को डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत सिन्हा से मुलाकात की। कुलपति ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। डॉ कुजूर प्राचार्य डॉ फादर नाबोर लकड़ा से पदभार ग्रहण करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।