ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीडॉ ब्रजेश बने आरयू के एनएसएस समन्वयक

डॉ ब्रजेश बने आरयू के एनएसएस समन्वयक

डोरंडा कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। रांची विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना...

डॉ ब्रजेश बने आरयू के एनएसएस समन्वयक
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 06 Jun 2018 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

डोरंडा कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। रांची विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) समन्वयक के लिए साक्षात्कार बुधवार को संपन्न हुआ। इसी दिन परिणाम भी जारी कर दिया गया। इसके लिए सात आवेदन आए थे। छह आवेदकों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया, जिनमें जेएन कॉलेज धुर्वा के डॉ रिजवान अली अंसारी, डोरंडा कॉलेज के डॉ ब्रजेश कुमार व मिथिलेश कुमार, मारवाड़ी कॉलेज के डॉ जीतेंद्र कुमार सिंह, एसजीएम कॉलेज के डॉ रविभूषण साहू और योगदा सत्संग कॉलेज डॉ राधेश्याम डे शामिल थे। एक अन्य आवेदक नीरजा तिग्गा ने साक्षात्कार में हिस्सा नहीं लिया। साक्षात्कार रांची विश्वविद्यालय के पीजी बॉटनी विभाग में सुबह 11.00 बजे से दोपहर लगभग 1.30 बजे तक चला।

इंटरव्यू बोर्ड में चेयरमैन प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार, सदस्य सचिव रजिस्ट्रार डॉ एके चौधरी के अलावा बतौर सदस्य डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा, खेल विभाग के निदेशक रणेंद्र और एनएसएस बिहार/झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक दीपक कुमार थे।

रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस समवन्यक के लिए साक्षात्कार दस वर्षों के बाद आयोजित किया गया। इससे पहले मई 2008 में एनएसएस समन्वयक के लिए साक्षात्कार हुए थे। जिसके बाद डॉ पीके झा लगभग नौ वर्षों तक एनएसएस समन्वयक के पद पर बने रहे। हालांकि इस अवधि के दौरान दो बार विश्वविद्यालय की ओर से इस पद के लिए विज्ञापन निकाला गया, लेकिन आवेदकों की न्यूनतम संख्या भी पूरी नहीं पाई थी। नियमानुसार शॉर्टलिस्ट हुए कम से कम पांच आवेदक होने चाहिए, तभी साक्षात्कार आयोजित किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें