आरयू में डॉ. बीरेंद्र महतो का अभिनंदन
Feb 24, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग में डॉ. बीरेंद्र कुमार महतो का अभिनंदन किया गया। उन्हें काठमांडू में आयोजित मातृभाषा दिवस समारोह में 'मातृभाषा रत्न' की उपाधि से सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष ने इसे नागपुरी भाषा और झारखंड की सांस्कृतिक पहचान का गौरव बताया। डॉ. महतो ने यह सम्मान मातृभूमि को समर्पित किया।

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में मंगलवार को सहायक प्राध्यापक डॉ. बीरेंद्र कुमार महतो का अभिनंदन किया गया। उन्हें हाल ही में काठमांडू (नेपाल) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह में ‘मातृभाषा रत्न’ की अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश नंद तिवारी ने इसे नागपुरी भाषा और झारखंड की सांस्कृतिक अस्मिता का वैश्विक गौरव बताया। डॉ. महतो ने यह सम्मान राज्य की माटी और मातृभाषा को समर्पित किया। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


