बाबा साहब की बदौलत देश में आई समानता:जैनेन्द्र
रातू क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। नर्सिंग कॉलेज में कार्यक्रम का उद्घाटन जैनेन्द्र तथागत ने किया। प्राचार्या ज्योति तिर्की ने बाबा साहेब के योगदान की सराहना की। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दादा-दादी सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

रातू, प्रतिनिधि। रातू क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। नर्सिंग कॉलेज में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंध निदेशक जैनेन्द्र तथागत ने किया। उन्होंने छात्रों से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की अपील करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से देश में समानता स्थापित हुई। कॉलेज की प्राचार्या ज्योति तिर्की ने कहा कि बाबा साहेब ने बचपन से भेदभाव सहने के बावजूद शिक्षा के बल पर संविधान का निर्माण किया, ताकि सभी को समान अधिकार मिल सके। मौके पर बुद्धा नर्सिंग कॉलेज के निदेशक प्रियांशु सिंह, प्रबंधक हिमांशु सिंह, निधि पाठक, आशीष कुमार, अदिति, शांति, सोनित, गीता सहित अन्य मौजूद थे।
इधर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, काठीटांड में आंबेडकर जयंती के साथ दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी परिवार के वटवृक्ष के समान होते हैं, जो अपने अनुभव से नई पीढ़ी को दिशा देते हैं। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आचार्य परिवार का योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


