डीपीएस रांची की शिवांशी साइंस में स्टेट टॉपर

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

डीपीएस रांची के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्टता दिखाई है। शिवांशी शर्मा ने साइंस में 99.2% के साथ स्टेट टॉपर बनीं, जबकि रियान सारदा ने आर्ट्स में 99.6% हासिल किया। अन्वेषा साबू ने कॉमर्स में 98.6% के साथ टॉप किया। कुल 767 में से 127 छात्रों ने 95% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए।

डीपीएस रांची की शिवांशी साइंस में स्टेट टॉपर

रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में डीपीएस रांची के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का सिलसिला दोहराया है। शिवांशी शर्मा साइंस स्ट्रीम में 99.2 प्रतिशत प्राप्त करते हुए स्टेट टॉपर बनी हैं। कला में  रियान सारदा ओवरऑल टॉपर रहते हुए इंग्लिश प्लस बेस्ट फोर सब्जेक्ट्स में 99.6 प्रतिशत स्कोर हासिल किया। अन्वेषा साबू  98.6 प्रतिशत के साथ कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर रहीं। प्राचार्या डॉ जया चौहान ने बताया कि कुल 767 विद्यार्थियों में से 127 विद्यार्थियों  ने 95 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। 362 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया । 555 छात्रों ने 85 प्रतिशत और उससे अधिक अंक हासिल किए।

159 छात्रों ने अलग-अलग विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।डॉ जया ने छात्रों, अभिभावकों  और  शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की और सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं है। शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग और समर्थन ने डीपीएस रांची की श्रेष्ठता को बरकरार रखा है।साइंसशिवांशी शर्मा 99.2निष्ठा त्रिपाठी 98अनन्या 97.8कॉमर्सअन्वेषा साबू 98.6वैष्णवी सर्राफ 98.2कार्तिक अग्रवाल 97.8आर्ट्सरियान सारदा 99.6प्रियांशु कुमार सिंह 99.4आयशा कुमारी 98.8प्रांकिता दास 98.8

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।