डोरंडा कॉलेज में पारंपरिक गीतों और गुलाल से सजा उत्सव

Feb 28, 2026 06:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के डोरंडा कॉलेज के बीएड विभाग में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने फगुआ गीतों और अबीर-गुलाल के साथ उत्सव मनाया। प्राचार्य ने सुरक्षित होली का संदेश दिया, जबकि विभागाध्यक्ष ने सामाजिक समरसता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में कई शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

डोरंडा कॉलेज में पारंपरिक गीतों और गुलाल से सजा उत्सव

रांची। डोरंडा कॉलेज के बीएड विभाग में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पारंपरिक फगुआ गीतों और अबीर-गुलाल के साथ उत्सव मनाया। प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा ने सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल होली का संदेश देते हुए इसे एकता का प्रतीक बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने सामाजिक समरसता पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ. एमलीन केरकेट्टा, डॉ. कुमकुम कुमारी, सुतापा घोष, प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।