पत्नी, साली और पुत्री से मारपीट करने वाला दामाद गिरफ्तार
सिल्ली थाना क्षेत्र के लोदमू गांव में एक दामाद ने पत्नी, साली और पुत्री के साथ मारपीट की। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों का इलाज सिंगपुर नर्सिंग होम में चल रहा है। पीड़िता ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र के लोदमू गांव में सोमवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक दामाद द्वारा पत्नी, साली और अपनी पुत्री के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सभी घायलों का इलाज सिंगपुर नर्सिंग होम में चल रहा है। जानकारी के अनुसार हालमाद जालू होटांग निवासी भीम महतो अपने ससुराल लोदमू पहुंचा था। वहां उसने अपनी पत्नी रूमा देवी को घर चलने की बात कहते हुए अचानक मारपीट शुरू कर दी। पत्नी को पिटता देख उसकी साली सोनाली कुमारी बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान उसने अपनी पुत्री निशा भारती को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की。
घटना का विवरण
घटना के बाद आरोपी भीम महतो वहां से भागने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह और उग्र हो गया और आसपास मौजूद लोगों से भी उलझने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसे पकड़ लिया और पास के बिजली पोल से बांध दिया। बाद में घटना की सूचना सिल्ली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले गए। पीड़िता रूमा देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति लगातार मारपीट और प्रताड़ित करता रहा है, लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से वह चुप रहती थी। घटना के बाद उसने सिल्ली थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


