रिम्स में सफल ऑपरेशन से लकवे से बची महिला

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के रिम्स के डॉक्टरों ने 29 वर्षीय महिला को लकवे से बचाने के लिए एक जटिल ऑपरेशन किया। महिला सीढ़ी से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। यह सर्जरी उनकी गर्दन की हड्डियों में गंभीर चोट के कारण आवश्यक थी।

रिम्स में सफल ऑपरेशन से लकवे से बची महिला

रांची, सवाददाता ।  रिम्स के डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन कर बोकारो की 29 वर्षीय महिला को लकवे के खतरे से बचा लिया। महिला सीढ़ी से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे में उनकी गर्दन की दो हड्डियों में गंभीर चोट लग गई थी, जिससे रीढ़ की नसों पर दबाव बनने लगा। इसके कारण उनके हाथ और पैर कमजोर हो गए थे। महिला को पिछले  20 अप्रैल को हादसे के बाद इलाज के लिए रिम्स लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि गर्दन की सी-5 और सी-6 हड्डियों में गंभीर चोट है। एमआरआई जांच में रीढ़ की नसों में सूजन और दबाव की पुष्टि हुई।

मरीज की हालत लगातार बिगड़ रही थी और हाथ-पैरों की ताकत काफी कम हो गई थी। डॉक्टरों के अनुसार, अगर समय पर इलाज नहीं होता तो महिला को स्थायी लकवा मार सकता था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग की टीम ने जटिल ऑपरेशन करने का फैसला लिया। रिम्स निदेशक प्रो. डॉ. राज कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने सफल सर्जरी कर क्षतिग्रस्त हड्डी को हटाया और उसकी जगह विशेष सहारा लगाया, ताकि रीढ़ की नसों पर पड़ रहा दबाव हट सके। न्यूरोसर्जन डॉ. आनंद प्रकाश ने बताया कि इस तरह की सर्जरी काफी संवेदनशील होती है। ऑपरेशन के दौरान जरा सी चूक होने पर मरीज के हाथ-पैर हमेशा के लिए काम करना बंद कर सकते थे। पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद महिला की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।