डॉक्टर वाइफ एसोसिएशन ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में आईएमए हॉल में डॉक्टर वाइफ एसोसिएशन की आम सभा बैठक हुई। चेयरपर्सन विनीता सरन ने अतिथियों का स्वागत किया। सदस्यों के बच्चों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। बाद में डॉ. अनु, डॉ. स्मृति और डॉ. नेहा ने नृत्य प्रस्तुत किया। सदस्यों ने तंबोला और क्विज का आनंद लिया।

डॉक्टर वाइफ एसोसिएशन ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

रांची। आईएमए हॉल में शनिवार को डॉक्टर वाइफ एसोसिएशन की आम सभा (जीबी) बैठक आयोजित की गई। चेयरपर्सन विनीता सरन और को-चेयरपर्सन झूमा सरकार ने अतिथियों का स्वागत किया। क्लब ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों के बच्चों-सुहाना शरण, तृषा श्याम, आर्य आनंद, सक्षम छाबड़ा, प्रज्ञा रंजन, अनुष्का झा, देवाश्री, कबीर हजारी और केशव बजाज को सम्मानित किया। इसके बाद डॉ. अनु, डॉ. स्मृति और डॉ. नेहा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। सदस्यों ने तंबोला और क्विज का भी आनंद लिया। मोना पाल, बलाका राय, सीमा माहेश्वरी, दीपा चौहान, नीलम शेखर, बीना झा, भारती झा, पल्लवी कुमार, डॉ. शिक्षा लाल व सदस्य उपस्थित थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।