Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDivine Light Journey of Maa Dhandhan Sati Shri Tida Gela Dadi Ji Arrives in Ranchi on December 31

श्री टिडा गेला दादी की दिव्य ज्योत 31 को रांची पहुंचेगी

माँ ढांढण सती श्री टिडा गेला दादी जी की दिव्य ज्योत यात्रा 31 दिसंबर को रांची पहुंचेगी। श्री ढांढण शक्ति प्रचार मंडल द्वारा स्वागत के बाद दादी जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 28 Dec 2024 07:32 PM
share Share
Follow Us on

रांची, वरीय संवाददाता। कुलदेवी मां ढांढण सती श्री टिडा गेला दादी जी की दिव्य ज्योत यात्रा अखिल भारत का भ्रमण करते हुए झारखंड के विभिन्न मार्गों से होते हुए रांची आ रही है। यह 31 दिसंबर मंगलवार को दिन में दस बजे पहुंचेगी। श्री ढांढण शक्ति प्रचार मंडल की ओर से दिव्य ज्योत का स्वागत किया जाएगा। उसके पश्चात दादी जी की भव्य शोभायात्रा फिरायालाल चौक स्थित दुर्गाबाड़ी से निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों शहीद चौक, पुस्तक पथ, गांधी चौक, ईस्ट मार्केट रोड, कार्ट सराय रोड, बंशीधर अडुकिया लेन, माहेश्वरी भवन, सेवा सदन पथ से होते हुए श्याम मेटल लेन में समाप्त होगी। उसके पश्चात संध्या 5 बजे से दादी जी की अखंड ज्योत एवं भजन मंडली की ओर से भजनों की गंगा प्रवाहित की जाएगी। दादी जी को छप्पन भोग एवं महाप्रसाद लगाकर दादी भक्तों के बीच वितरण किया जाएगा। पुनः दादी जी की दिव्य ज्योत एक जनवरी 2025 को प्रातः 6:30 बजे रांची से संबलपुर के लिए प्रस्थान करेगी। इस कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में प्रमोद बजाज, ओम प्रकाश बजाज, विवेक बजाज, सुरेश बजाज, पंकज बजाज, विष्णु बजाज, अमित भरतीया, राजेश भरतीया, मनोज रूईया, संजय बजाज, शंकर भरतीया, कन्हैया लाल भरतीया, मुकेश पोद्दार, विष्णु सोनी, रमाकांत सुल्तानिया अपना पुरा सहयोग दे रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें