सहायक आचार्य के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 19 को

सहायक आचार्य के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 19 को

संक्षेप:

रांची में सहायक आचार्य संवर्ग के तहत कक्षा 6 से 8 के भाषा विषय के सफल एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों की जिलास्तरीय काउंसिलिंग 19 अगस्त को होगी। कुल 111 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थियों को...

Aug 13, 2025 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची, वरीय संवाददाता। सहायक आचार्य संवर्ग के तहत कक्षा 6 से 8 के भाषा विषय के सफल एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों की जिलास्तरीय काउंसिलिंग 19 अगस्त को होगी। समाहरणालय ब्लॉक ए के जी-14 और जी-15 कक्ष में काउंसिलिंग होगी। सफल घोषित एवं अनुशंसित कुल 111 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थियों की सूची, जांच-पत्रक, दिशा-निर्देश एवं शेडयूल जिले की अधिकारिक बेबसाइट www.ranchi.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि संलग्न जांच-पत्रक को सही तरीके से भरकर काउंसिलिंग की तिथि एवं निर्धारित समय पर अपने सभी शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक मूल प्रमाणपत्र सहित स्वः अभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित होंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।