ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची में पानी मिलाकर बेच रहा था डीजल, हंगामा

रांची में पानी मिलाकर बेच रहा था डीजल, हंगामा

पेट्रोल पंप में डीजल और पेट्रोल की मात्रा में चोरी की बात तो आम है, लेकिन डीजल में पानी मिलाकर देने का मामला पहली बार सामने आया है। तुपुदाना स्थित सकलदीप एंड संस पंप में ऐसा कारोबार चल रहा है। शनिवार...

रांची में पानी मिलाकर बेच रहा था डीजल, हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 23 Jul 2017 02:06 AM
ऐप पर पढ़ें

पेट्रोल पंप में डीजल और पेट्रोल की मात्रा में चोरी की बात तो आम है, लेकिन डीजल में पानी मिलाकर देने का मामला पहली बार सामने आया है। तुपुदाना स्थित सकलदीप एंड संस पंप में ऐसा कारोबार चल रहा है। शनिवार को यह मामला तब उजागर हुआ जब एक बस और एक ऑटो में डीजल भराया गया। कुछ दूर जाने के बाद दोनों गाड़ियां बंद हो गईं। जांच में पता चला कि डीजल में पानी मिला है। इसके बाद दोनों वापस पेट्रोल पंप पहुंचे। पेट्रोल पंप पर इसका विरोध किया गया। कुछ देर बाद और लोग जमा हो गए और हंगामा होने लगा। पैसे वापस करने और पेट्रोल पंप बंद किए जाने की मांग होने लगी। सूचना मिलने के बाद तुपुदाना ओपी की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया। । साथ ही जिन चालकों ने अपने वाहन में उस पंप से पेट्रोल व डीजल भरवाया था, उन सभी को पैसे भी वापस करवाए गए। इसके बाद मामला शांत हुआ। डीजल के पंप में था पाइन का पाइप लाइन पुलिस की टीम जब पंप की जांच की तो पाया गया कि डीजल की टंकी में पानी जा रहा था। वह पानी सीधे टंकी में रखे तेल में मिल रहा था। वही टंकी से वाहन चालकों को तेल दिया जा रहा था। पुलिस ने टंकी में जा रही पानी को बंद करवाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें