ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीWAH! धौनी की पार्टी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने चखा लिट्टी चोखे का स्वाद, पूछी रेसिपी

WAH! धौनी की पार्टी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने चखा लिट्टी चोखे का स्वाद, पूछी रेसिपी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार की रात अभिनेता अनुपम खेर, आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, मोसेस हेनरिक्स और टीम पेन को अपने सिमलिया वाले फॉर्म हाउस पर डिनर पार्टी...

WAH! धौनी की पार्टी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने चखा लिट्टी चोखे का स्वाद, पूछी रेसिपी
रांची। हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 05 Oct 2017 10:26 AM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार की रात अभिनेता अनुपम खेर, आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, मोसेस हेनरिक्स और टीम पेन को अपने सिमलिया वाले फॉर्म हाउस पर डिनर पार्टी दी।

इस दौरान धोनी के कुछ नजदीकी मित्र सीमांत लोहानी और राजीव भी मौके पर मौजूद थे। मालूम हो कि धोनी भी सोमवार दो अक्तूबर को रांची पहुंचे हैं। रांची में सात अक्तूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच होना है। इसके लिए आस्ट्रेलिया की टीम टुकड़ों-टुकड़ों में रांची आ रही है। स्टीव स्मिथ सोमवार को ही रांची आ चुके थे। वहीं अपनी नई फिल्म रांची हीरोज के सिलसिले में अभिनेता अनुपम खेर भी रांची में हैं।

महेंद्र सिंह धोनी पर हाल ही में बनी फिल्म एमएस धौनी दि अनटोल्ड स्टोरी में अनुपम खेर ने धौनी के पिता पान सिंह धौनी का किरदार निभाया है। अनुपम खेर सोमवार की रात करीब एक घंटे तक धौनी के फार्म हाउस पर रहे। इस दौरान अनुपम खेर फार्म भी घूमते दिखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें