Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDhanteras Shopping Frenzy in Bedo Crowds Buy Brooms Jewelry and More
बेड़ो प्रखंड में धनतेरस पर बाजार में रही भारी भीड़, खरीदारी ने बढ़ाई रौनक

बेड़ो प्रखंड में धनतेरस पर बाजार में रही भारी भीड़, खरीदारी ने बढ़ाई रौनक

संक्षेप:

धनतेरस के अवसर पर बेड़ो में दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। लोग बाइक, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, आभूषण और पूजा सामग्री खरीदने आए। झाड़ू और आभूषणों की सबसे अधिक मांग रही। बाजार में सफाई का विशेष...

Oct 18, 2025 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

बेड़ो, प्रतिनिधि। धनतेरस के अवसर पर शनिवार को बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित दुकानों में सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोग बाइक, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, आभूषण, पूजा सामग्री और किराने के सामान की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजार में जुट गए। दुकानदारों ने पर्याप्त स्टॉक तैयार रखा था, जिससे खरीदारी में किसी प्रकार की कमी नहीं रही। झाड़ू और आभूषणों की रही सबसे अधिक मांग: धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा के अनुसार बाजारों में झाड़ू की दुकानें सज गई थीं। 40 से 100 रुपये की कीमत में झाड़ू बिके। इसके साथ ही सोने-चांदी के गहनों और सिक्कों की भी खासी मांग रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिलाएं खासतौर पर बर्तनों की खरीदारी में जुटी रहीं। तांबे व कांसे की मूर्तियां, स्टील के बर्तन और अन्य घरेलू आवश्यकताओं के सामान भी खूब बिके। मुख्य चौक और बाजारों में रही चहल-पहल: महावीर चौक, जिला परिषद, बाजार टांड़ और देवी मंडप चौक पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ होता है और इस दिन लक्ष्मी माता घर आती हैं, साथ ही अन्न और धन का भंडार भी भरता है। प्रशासन ने रखा विशेष ध्यान: अंचलाधिकारी राज कुंवर सिंह और थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव ने बाजार में जाकर होटलों और दुकानों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया और दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। इस प्रकार बेड़ो बाजार में धनतेरस की खरीदारी ने लोगों में उत्साह और रौनक दोनों बढ़ा दी।