Ranchi News: श्री श्याम मंदिर में देवशयनी एकादशी पर देर रात तक गूंजे भजन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीRanchi News: रांची में देवशयनी एकादशी पर हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह आरती के बाद बाबा श्याम का सुंदर शृंगार किया गया और रात में भजन संकीर्तन का आयोजन हुआ। अग्रसेन पथ के मंदिर में भी भव्य शृंगार किया गया और महाआरती के साथ प्रसाद अर्पित किया गया।

Ranchi News: रांची। देवशयनी एकादशी पर शनिवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह मंगला आरती के बाद बाबा श्याम का अनुपम शृंगार कर प्रसाद वितरित किया गया। रात्रि 9:30 बजे अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन व भोग अर्पण के बाद भजन संकीर्तन शुरू हुआ, जो देर रात महाआरती के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल सहित भक्त उपस्थित थे। उधर, अग्रसेन पथ स्थित मंदिर में भी प्रभु श्याम का स्वर्ण आभूषणों व पुष्पों से भव्य शृंगार किया गया। रात्रि में भावपूर्ण संकीर्तन के बाद खीर-चूरमे का भोग लगाकर महाआरती की गई।


