अनगड़ा में माता की दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
प्रखंड के अनगड़ा, गोंदलीपोखर, सिकिदिरी, चिलदाग, हाहे, साल्हन, जोन्हा, बरवादाग, पैका, हेसल, तुरूप, मिलन चौक सहित सभी 33 जगहों पर स्थापित पूजा...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 22 Oct 2023 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें
अनगड़ा। प्रतिनिधि
प्रखंड के अनगड़ा, गोंदलीपोखर, सिकिदिरी, चिलदाग, हाहे, साल्हन, जोन्हा, बरवादाग, पैका, हेसल, तुरूप, मिलन चौक सहित सभी 33 जगहों पर स्थापित पूजा पंडालों में रविवार को महाष्टमी पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा समितियों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, सिल्ली विधायक सुदेश महतो, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, डॉ अमर चौधरी, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, राजेन्द्र शाही मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव ने विभिन्न पूजा पंडाल का भ्रमण कर माता का आशीर्वाद लिया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
