ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसरकार की उदासीनता के कारण पंचायतों में विकास कार्य ठप: भाजपा

सरकार की उदासीनता के कारण पंचायतों में विकास कार्य ठप: भाजपा

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा है कि सरकार...

सरकार की उदासीनता के कारण पंचायतों में विकास कार्य ठप: भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 05 Aug 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा है कि सरकार की उदासीनता के कारण पंचायतों में विकास कार्य ठप है। राज्य सरकार ने पंचायतों को दूसरी बार छह माह या अगले चुनाव तक एक्सटेंशन देने के लिए अध्यादेश की मंजूरी तो दी है, पर अब तक पंचायती राज व्यवस्था के संचालन की नियमावली पर कोई फैसला नहीं होने के कारण पंचायतों में असमंजस की स्थिति बरकरार है। पंचायती राज विभाग ने मंतव्य हेतु फ़ाईल विधि विभाग के पास भेजी है मगर वहां से अब तक कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं मिला है।

राज्य सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण राज्य की ग्राम पंचायतों में विकास योजनाएं लटक गई हैं। स्पष्ट विभागीय आदेश के अभाव में 14वें वित्त आयोग की भी बड़ी राशि अभी तक उपयोग नहीं हो पाई है। राज्य में 4402 ग्राम पंचायतें हैं, जहां विकास योजनाओं के लिए केंद्र की ओर से प्राप्त राशि बैंक में पड़ी है। 15वें वित्त आयोग के तहत केंद्र से आवंटित राशि का भी उपयोग नहीं हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें