ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीविक्षिप्त महिला ने रास्ते में दिया शिशु को जन्म, अस्पताल से भागी

विक्षिप्त महिला ने रास्ते में दिया शिशु को जन्म, अस्पताल से भागी

कर्रा प्रखंड में गुरुवार को एक अजीबोगरीब घटना घटी। गोविंदपुर रोड, जलंगा में अज्ञात महिला अपने गोद में एक छोटा बच्चा ली थी और कोख में एक बच्चा...

विक्षिप्त महिला ने रास्ते में दिया शिशु को जन्म, अस्पताल से भागी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 22 Jul 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्रा। प्रतिनिधि

कर्रा प्रखंड में गुरुवार को एक अजीबोगरीब घटना घटी। गोविंदपुर रोड, जलंगा में अज्ञात महिला अपने गोद में एक छोटा बच्चा ली थी और कोख में एक बच्चा था। महिला दर्द से छटपटा रही थी, उस पर सहिया आरती देवी की नजर पड़ी। उसी दौरान वैक्सीनेशन के लिए जा रही एएनएम शमीमा कंडुलना भी वहां पहुंची। अज्ञात महिला को दर्द से कराहते देख सहिया ने फोन कर ममता वाहन बुलाया। इसके बाद दर्द से छटपटा रही महिला को ममता वाहन में बैठाया। वाहन कुछ ही दूर गया था कि ममता वाहन को रोककर एएनएम और सहिया ने उसका प्रसव कराया। इसके बाद महिला को कर्रा सीएचसी में भर्ती कराया। महिला अपना नाम विमला बता रही है और पता पूछने पर सिर्फ एक शब्द कहती है राउरकेला। वह अपने पति का नाम नहीं बता पा रही है, उसकी मानसिक स्थिति भी सही नहीं है। अस्पताल में भर्ती महिला अचानक बेड से उठकर कहीं चली गई है, जिसे लेकर अस्पताल प्रबंधन परेशान है। प्रभारी चिकित्सक डॉ मुशर्रफ जमाल रात के साढ़े नौ बजे उस महिला की तलाश में एंबुलेंस लेकर निकले हैं। वहीं स्थानीय पत्रकार भी महिला को वाहन लेकर खोज रहे हैं। रात के साढ़े नौ बजे तक अस्पताल से भागी महिला नहीं मिली थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें