ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआम जनता गाली दे रही है और निगम अधिकारी मंत्री को खुश करने में लगे हैं

आम जनता गाली दे रही है और निगम अधिकारी मंत्री को खुश करने में लगे हैं

शहर और अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था से त्रस्त डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बुधवार को निगम अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रेस कान्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने निगम...

आम जनता गाली दे रही है और निगम अधिकारी मंत्री को खुश करने में लगे हैं
रांची। संवाददाता,रांचीWed, 04 Oct 2017 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर और अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था से त्रस्त डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बुधवार को निगम अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रेस कान्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने निगम अधिकारियों पर मंत्री को खुश करने का आरोप लगाया। आगे कहा कि वार्ड नंबर नौ और 10 को एस्सेल इंफ्रा कंपनी को हटाकर एसएचजी ग्रुप को सफाई का काम सौंपा जाए। इसके लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि निगम के अफसर आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रखे हैं। मुख्य सड़कों में सफाई कराकर मंत्री को खुश करने में लगे हुए हैं। जबकि आम लोग निगम के जनप्रतिनिधियों को गाली दे रही है। वहीं दूसरी ओरडिप्टी मेयर के आरोप लगाने के जवाब में नगर आयुक्त डॉ. शांतनु अग्रहरि ने कहा कि वार्ड नंबर नौ और 10 से एस्सेल इंफ्रा को हटाने से संबंधित डिप्टी मेयर का कोई पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कंपनी को नियम और शर्तों के तहत काम दिया गया है। उसे हटाने के लिए नियमों का पालन किया जाना जरुरी है। कंपनी को हटाने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसमें समय लगेगा। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायत हो या जन प्रतिनिधि की, निगम के अधिकारी उसे दूर करने में दिन रात लगे हुए हैं। वैसे डिप्टी मेयर का पत्र आने के बाद उस पर विचार किया जाएगा। इसलिए भड़के डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर ने कहा कि एस्सेल इंफ्रा 33 वार्ड में सफाई का काम कर रही है। कंपनी न तो घर से कूड़ा उठा रही है और न ही सड़क की सफाई कर रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। दीपावली और छठ जैसा महत्वपूर्ण त्योहार है ऐसे में साफ सफाई नहीं होने पर क्षेत्र की जनता को कंपनी के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। इसलिए दोनों वार्डों को कंपनी से मुक्त करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने वार्डों में एसएचजी के माध्यम से सफाई कराएं। सफाई को लेकर डिप्टी मेयर की योजना डिप्टी मेयर ने कहा कि निगम वार्ड नंबर नौ और 10 में ट्रैक्टर, टाटा एस, छोटी जीप, 10 झाडू वाली, 25 कुली की व्यवस्था कर दें तो बेहतरीन सफाई होगी। डोर टू डोर यूजर चार्ज कलेक्शन का काम स्वयं सहायता महिला समूह से कराया जाएगा। इसके एवज में कलेक्शन की राशि से ग्रुप की महिलाओं को पेमेंट किया जाएगा। झिरी में डिस्पोजल प्लांट बनाने के लिए अलग कंपनी लाई जाए डिप्टी मेयर ने कहा कि नगर आयुक्त को पत्र लिखकर झिरी स्थित डंपिंग यार्ड में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए नई कंपनी को लाने के लिए कहा गया है, ताकि कूड़ा का पहाड़ खड़ा न हो। जल्द ही एस्सेल इंफ्रा को टर्मिनेट करने का नोटिस जाएगा- नगर आयुक्त नगर आयुक्त डॉ. शांतनु अग्रहरि ने कहा कि एस्सेल इंफ्रा कंपनी को डिबार कर दिया गया है। टर्मिनेट करने से पहले कई प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है। जल्द ही कंपनी को टर्मिनेट करने का नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी कुछ समय चाहिए, ताकि कंपनी कोर्ट भी जाए तो उसके पास जवाब न हो। इस दौरान कंपनी के वाहन और एमटीएस में लगाए गए संसाधन भी जब्त किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ पूजा में सफाई के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी। लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें