Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDemise of Devanath Maghaiya s Father Community Mourns

मृतक के परिजनों से मिले तोरपा विधायक

रनिया प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष देवनाथ मगहईया के पिता सनिका मगहईया का रविवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और इलाज के बाद घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। उनके अंतिम संस्कार में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 15 Sep 2025 08:40 PM
share Share
Follow Us on
मृतक के परिजनों से मिले तोरपा विधायक

रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष देवनाथ मगहईया के पिता सनिका मगहईया का निधन रविवार की शाम में प्रखण्ड क्षेत्र के उनके आवास मनाहातू डोयँगेर गांव में हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। कुछ दिन पूर्व सदर अस्पताल खूंटी में इलाज के बाद घर मे स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। रविवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा, जिला जेएमएम अध्यक्ष जुबेर अहमद सहित अन्य काफी संख्या में लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक ब्यक्त किया है। इसके अलावे प्रखण्ड क्षेत्र के प्रखण्ड ग्राम सभा अध्यक्ष सुरेश कोनगाडी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नारायण साहू, भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष सीताराम नाग, राजकिशोर भुइया, रविंद्र बड़ाईक, भूषण कांशी सहित काफी संख्या में अन्य लोगों ने शोक ब्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।