
कांके में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग
कांके के विधायक प्रतिनिधि मो फुरकान ने नशे के कारोबार को रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नशे की लत के कारण बच्चे और युवा आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। नशीली दवाओं के सेवन से मानसिक रोग...
कांके, प्रतिनिधि। विधायक प्रतिनिधि मो फुरकान ने शुक्रवार को कांके बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी और उप प्रमुख अंजय बैठा को मांग पत्र सौंपकर कांके में नशे के कारोबार रोक लगाने की मांग की है। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि नशे की लत के कारण छोटे बच्चे और युवा चोरी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। नशीली पदार्थों के सेवन से कई लोग मानसिक रोग, गंभीर बीमारियों और डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं, जिससे आत्महत्या जैसी घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसलिए नशीली दवाइयों और पदार्थों की अवैध बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए। कांके सीओ और थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




