ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीमांग : गुमला से जसपुर होते हुए कोरबा तक रेललाइन बिछायी जाए

मांग : गुमला से जसपुर होते हुए कोरबा तक रेललाइन बिछायी जाए

राज्यसभा सांसद ने रेलमंत्री को भेजा है पत्र रांची। संवाददाता गुमला से जसपुर...

मांग : गुमला से जसपुर होते हुए कोरबा तक रेललाइन बिछायी जाए
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 31 Jan 2022 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

गुमला से जसपुर होते हुए कोरबा तक रेललाइन बिछाने की मांग की गई है। इस संबंध में राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है। भेजे पत्र में कहा कि इस लाइन का रेलमंत्रालय के द्वारा वर्ष 2018 में सर्वे हुआ था। यह रेललाइन झारखंड और छत्तीसगढ़ की बहुत पुरानी मांग है। लोहरदगा में बॉक्साइड की खदाने हैं, जहां से पूरे देश में बॉक्साइड जाता है, जो अल्यूमिनियम फैक्ट्री का कच्चा माल है।

उन्होंने पत्र में कहा कि गुमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के तीन सांसद हैं, समीर उरांव, सुदर्शन भगत और स्वयं मैं। परमवीर अलबर्ट एक्का भी स्वयं गुमला जिले की पावन धरती से थे और भारतीय सेना के बहुत लोग गुमला जिले से हैं। गुमला झारखंड का आदिम जाति-जनजातीय बहुल क्षेत्र है। गुमला जिले के विकास के लिए रेललाइन होना इस अत्यंत पिछड़े जनजातीय समाज के लिए वरदान होगा। इस संबंध में सांसदों ने संसद में कई बार मांग उठाई है। छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सांसद अरविद नेताम ने भी यह मांग की हैं। जसपुर के सांसद गोमती साय ने भी लोकसभा में इस रेललाइन के निर्माण की बात उठाई है। पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण यह क्षेत्र गरीबी, रोजगार के अवसरों की कमी, कृषि व वन उत्पादों को बाजार की उपलब्धता की कमी आदि के कारण उग्रवाद से ग्रसित रहा है। ऐसे में सामाजिक विकास के लिए लोहरदगा से गुमला और गुमला से छत्तीसगढ़ की सीमा तक रेललाइन को बनाना बहुत आवश्यक है।

यात्री संघों ने भी की है मांग

सिल्ली-ईलू बाईपास बनाने

हटिया-हड़पसर-पुणे एक्सप्रेस चलाने

रांची से जयपुर के बीच नई ट्रेन चलाने

झारखंड स्वर्णजयंती का जयपुर तक विस्तार करने

टाटानगर-मुंबई के बीच चलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस को सुपरफास्ट में तब्दील करने

रांची-पोरबंदर-रांची वाया भरुच, सूरत अहमदाबाद सीधी रेल सेवा शुरू करने

रांची-सिंगरौली-रांची वाया लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, रेणुकूट, सलई, बनवा, ओबरा डैम के बीच ट्रेन चलाने

रांची-लुधियाना-रांची वाया लखनऊ सीधी रेलसेवा देने

रांची-गुवाहटी-रांची के बीच नियमित ट्रेन चलाने

हटिया-पुणे-हटिया का फेरा बढ़ाने

रांची-भुवनेश्वर, रांची-अजमेर, रांची-कामाख्या ट्रेन को दोबारा चालू करने सहित अन्य

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें