उधना-हटिया के बीच होली स्पेशल और नियमित ट्रेन चलाने को लेकर भेजा पत्र
रांची में होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उधना-सूरत से हटिया के बीच स्पेशल और नियमित ट्रेन चलाने की मांग की गई है। जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने केंद्रीय मंत्री व रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखा है। झारखंड के व्यापारी और छात्र हर साल अपने गृह राज्य की यात्रा करते हैं, लेकिन वर्तमान में ट्रेनों की कमी है।

रांची, वरीय संवाददाता। होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उधना-सूरत से हटिया के बीच स्पेशल और नियमित ट्रेन चलाने की मांग की गई। इस संबंध में दक्षिण-पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा व पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि गुजरात का सूरत शहर एक प्रमुख औद्योगिक व व्यापारिक केंद्र है, जहां झारखंड के हजारों व्यापारी, श्रमिक, कर्मचारी व छात्र निवासरत हैं। पर्व-त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने गृह राज्य झारखंड की यात्रा करते हैं। वर्तमान में इस मार्ग पर ट्रेनों को अत्यंत कमी है।
सप्ताह में केवल एक दिन चलने वाली सूरत-मालदा एक्सप्रेस के टिकट यात्रा से लगभग दो माह पूर्व ही बुके हो जाते हैं, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि उधना से हटिया के बीच स्पेशल व नियमित ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाता है, तो इससे झारखंड के व्यापारियों, श्रमिकों व छात्रों को राहत मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


