रांची-दादरी के बीच रो-रो रेल सेवा शुरू करने की मांग
रांची-दादरी (दिल्ली) के बीच रो-रो रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग की गई है। जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने जीएम को ज्ञापन सौंपा। इसका उद्देश्य झारखंड और उत्तर भारत के बीच औद्योगिक परिवहन को बढ़ावा देना है। इससे डीजल की बचत, प्रदूषण में कमी और रेलवे राजस्व में वृद्धि होगी।

रांची। रांची-दादरी (दिल्ली) के बीच रो-रो रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल जैन से की गई। इस संबंध में मंगलवार को जीएम के रांची दौरे के दौरान डीआरएम कार्यालय में जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने ज्ञापन सौंपा। पत्र में कहा कि झारखंड व उत्तर भारत के बीच बढ़ते औद्योगिक व व्यापारिक परिवहन को देखते हुए यह सेवा अत्यंत उपयोगी और दूरदर्शी पहल साबित होगी। इससे डीजल की बचत, प्रदूषण में कमी, सड़क दुर्घटना में कमी, रेलवे राजस्व में भी वृद्धि होगी। रो-रो सेवा शुरू होने से ट्रकों को सीधे रेलवे वैगनों पर लादकर परिवहन किया जा सकेगा।
इसी क्रम में रांची-जयपुर के बीच ट्रेन चलाने की मांग की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


