ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबख्तर साय और मुंडल सिंह को शहीद का दर्जा देने की मांग

बख्तर साय और मुंडल सिंह को शहीद का दर्जा देने की मांग

कर्रा में अमर शहीद बख्तर साय व अमर शहीद मुंडल सिंह को 4 अप्रैल 1812 ई मे कोलकाता के फोर्ट विलियम में दोनों को फांसी की सजा अंग्रेजों के द्वारा दी...

बख्तर साय और मुंडल सिंह को शहीद का दर्जा देने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 05 Apr 2021 04:00 AM
ऐप पर पढ़ें

कर्रा। प्रतिनिधि

कर्रा में अमर शहीद बख्तर साय व अमर शहीद मुंडल सिंह को 4 अप्रैल 1812 ई मे कोलकाता के फोर्ट विलियम में दोनों को फांसी की सजा अंग्रेजों के द्वारा दी गई थी। लेकिन आज तक दोनों गुमनामी के अंधेरे में हैँ। इन देशभक्तों को शहीद आज तक शहीद का दर्जा नहीं मिला। उक्त बातें रविवार को कुदा गांव के बैठक में रौतिया समाज के वरिष्ठ नेता राम शंकर सिंह ने कहा। उन्होंने ने दोनों शहीद को दर्जा देने के लिए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार से मांग किया है। साथ ही शहीद के वंशजों को शहीद परिवारों को मिलने वाले लाभ से अच्छादित करने की मांग की। बैठक में समाज हित में समाजिक पत्रिका एवं नईसमिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसका नाम अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास संघ रखा जाएगा। नई समिति में झारखंड, छत्तीसगढ़, उडीसा, असम ,बंगाल और अंडमान निकोबार के रौतिया समाज के लोगों से भी मंतव्य लिया जाएगा। इसके पुर्व दोनों अमर शहीदो के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर सिंह व धन्यवाद ज्ञापन बिरेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर महावीर सिंह, हरेन्द्र सिंह, परमेश्वर सिंह ,जयंती देवी ,दमयंती देवी, सीता देवी, रूपा कुमारी ,संगम सिंह ,रामप्रसाद सिंह, दशरथ सिंह, नारायण सिंह के अलावे रौतिया समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें