पत्नी के हत्यारे एसडीओ अशोक कुमार को तुरंत गिरफ्तार करें : वैश्य मोर्चा
झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि पत्नी की हत्या के आरोपी एसडीओ अशोक कुमार को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। एफआईआर के अनुसार, अशोक कुमार ने अपनी पत्नी अनीता कुमारी को...

रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने पत्नी के हत्यारे एसडीओ अशोक कुमार को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। मोर्चा ने यह मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है। उसने मांग किया है कि दर्ज एफआईआर के आलोक में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषी लोगों को गिरफ्तार किया जाए। इसकी मांग करते हुए अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि दर्ज एफआईआर के अनुसार हजारीबाग के अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने अपनी पत्नी अनीता कुमारी की हत्या कर दी है। यह काफी दुखद और चिंतनीय घटना है। वैश्य मोर्चा को मिली जानकारी के अनुसार अनिता कुमारी के भाई राजू कुमार गुप्ता की ओर से दर्ज कराये गये एफआईआर से उसके (अनिता कुमारी के) मौत का कारण एसडीओ जीजा अशोक कुमार द्वारा जला कर मार देना है। एसडीओ अशोक कुमार द्वारा अपनी पत्नी अनिता कुमारी को तारपीन तेल से आग लगाकर जान से मारने का आरोप काफी गंभीर और सनसनी फैलाने वाला है। वैश्य मोर्चा ने वैज्ञानिक पद्धति से कांड के अनुसंधान के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को अविलंब पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।