मंदिर और धार्मिक स्थल की सुरक्षा के इंतजाम की मांग
रांची के पूर्व मंत्री शंकर प्रसाद ने बकरीद के अवसर पर अल्पसंख्यक इलाकों में मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त और सदर एसडीओ को पत्र लिखकर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

रांची। प्रमुख संवाददाता श्री महावीर मंडल के पूर्व मंत्री शंकर प्रसाद ने बकरीद के मौके पर शहर के अल्पसंख्यक इलाके में स्थित मंदिर, धार्मिक स्थल की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है। रांची के उपायुक्त एवं सदर एसडीओ को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि बकरीद पर ऐसे इलाके में मंदिरों के आसपास सुरक्षा व सफाई के पुख्ता इंतजाम के साथ सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि शहर के हिंदपीढ़ी के माली टोला शिव मंदिर, बंशी चौक हनुमान मंदिर, मंडई देवी मंडप, लेक रोड शिव मंदिर, शिवाजी चौक शिव मंदिर, मल्लाह टोली हनुमान मंदिर, चर्च हनुमान मंदिर, गुदड़ी शोभा समिति काली मंदिर, नीचे गुदड़ी कर्बला चौक दुर्गा मंदिर के अलावा डोरंडा और पुंदाग इलाके में धार्मिक स्थल की सुरक्षा को लेकर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


