Demand for Drinking Water Supply by Sanjay Mahato in Jharkhand ग्रामीणों को पेयजल अविलंब उपलब्ध कराएं : जेएलकेएम, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDemand for Drinking Water Supply by Sanjay Mahato in Jharkhand

ग्रामीणों को पेयजल अविलंब उपलब्ध कराएं : जेएलकेएम

रांची के झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष संजय महतो ने बूटी के ग्रामीणों के लिए पेयजल की व्यवस्था की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि विस्थापित गांवों में अभी तक पानी की उचित...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 28 Dec 2024 02:50 AM
share Share
Follow Us on
ग्रामीणों को पेयजल अविलंब उपलब्ध कराएं : जेएलकेएम

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रांची जिला महानगर अध्यक्ष संजय महतो ने बूटी के ग्रामीणों के लिए पेयजल की व्यवस्था की मांग की है। इस संबंध में संजय महतो ने पेयजल एवं स्वच्छता वितरण विभाग के कार्यपालिका अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। कहा कि विस्थापित गांव बूटी, खिजूर टोला, महुरम टोली आदि गांवों में अभी तक पेयजल का समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। लोग कुंआ का पानी अभी भी पीने को मजबूर हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में जेएलकेएम रांची जिला महानगर अध्यक्ष संजय कुमार महतो के साथ सनी संदीप तिग्गा, महेंद्र महतो, राहुल कुमार, महेश नायक, योगेश महतो व अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।