ईएसआईसी अस्पताल के लिए शीघ्र भूमि मिले : सीपी चौधरी

Apr 05, 2026 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची। गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने केंद्र सरकार का ध्यान बोकारो जिले में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल निर्माण में हो रही देरी की ओर आकृष्ट किया है। उन्होंने राज्य सरकार के साथ मिलकर शीघ्र भूमि आवंटन की मांग की है। यह परियोजना कामगारों और आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।

ईएसआईसी अस्पताल के लिए शीघ्र भूमि मिले : सीपी चौधरी

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने केंद्र सरकार का ध्यान बोकारो जिले में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल निर्माण में हो रही देरी की ओर आकृष्ट कराया है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर कसमार या बेरमो क्षेत्र में उपलब्ध भूमि को ईएसआईसी अस्पताल निर्माण के लिए शीघ्र आवंटित करने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना लंबे समय से लंबित है। इस वजह से कामगारों, बीमित व्यक्तियों व आम जनों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। पांच एकड़ भूमि पर ईएसआई अस्पताल का निर्माण किया जाना है।

इस विषय पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने राज्य सरकार से पत्राचार किया है। इस अत्यंत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना को प्राथमिकता देते हुए इसके क्रियान्वयन में हो रही देरी को तत्काल दूर किए जाने की आवश्यकता है। यह लाखों श्रमिकों के स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इस मामले को बीते लोकसभा सत्र में भी उठाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।