रेल टेका-डहर छेका आंदोलन में शामिल होने का निर्णय
टोटेमिक कुरमी/कुड़मी विकाश मोर्चा के आह्वान पर रेल टेका डहर छेका आंदोलन को लेकर मुरी जंक्शन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 20 सितंबर से होना...

पिपरवार, संवाददाता। टोटेमिक कुरमी/कुड़मी विकाश मोर्चा के आह्वान पर रेल टेका डहर छेका आंदोलन को लेकर मुरी जंक्शन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 20 सितंबर से होना है। इस आंदोलन को सफल बनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक बनहे गांव में हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि अंगद कुमार महतो और संचालन मणिलाल महतो ने किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से 20 सितंबर से शुरू होने वाले आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा इस आंदोलन को सफल बनाने को लेकर किचटो पंचायत के सभी गांवों में जागरुकता अभियान चलाया गया। सोमवार को हफुवा, मंडाटांड़ एवं इमली चौक बाराडीह में लोगों को जागरूक किया गया। इस जागरुकता अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए किचटो पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अंगद कुमार महतो ने कहा की कुड़मियों को एसटी सूची में भारत सरकार जल्द सूचीबद्ध करें और कुड़माली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में सरकार शामिल करें। इस अभियान के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण के बीच रेल टेका आंदोलन का पर्चा बांटा गया एवं मुरी जाने की सहमति बनी। इस अवसर पर मणिलाल महतो, चिंतामानी महतो, रामकुमार महतो, रामप्रसाद महतो, राजेश महतो, गणेश महतो, किरण देवी, चन्द्रदेव महतो, सुरज महतो, जलेश्वर महतो, गीता देवी, पूनम देवी, नीतेश कुमार, कार्तिक महतो राधवा देवी,अनिल कुमार महतो, अर्जुन महतो, पवन कुमार, दिनेश महतो, रामेश्वर महतो, कोलेश्वर महतो छोटन कुमार ,लोकन महतो, हेमलाल महतो, कामेश्वर महतो, यदुनाथ महतो, सरजु महतो, सोहर महतो सहित बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के लोग उपस्थित थे।