ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची में देश के पहले प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनी

रांची में देश के पहले प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कार्यालय शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी गयी। मौके पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर...

रांची में देश के पहले प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनी
मुख्य संवाददाता,रांचीSun, 28 May 2017 02:32 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कार्यालय शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी गयी। मौके पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर कमेटी के महासचिव सूर्यकांत शुक्ला, लाल किशोर नाथ शाहदेव, निरंजन पासवान, सुनील सिंह, लाल मनोज नाथ शाहदेव, प्रो बिनोद सिंह, नेली नाथन, मधुसूदन तिवारी, दिनेश लाल सिन्हा, किशन अग्रवाल, दिलीप दाराद, अख्तर अली, योगेन्द्र सिंह बेनी, अजय कुमार, ओम प्रकाश व्यास, कौशिक गोस्वामी, रामानन्द केसरी समेत अन्य उपस्थित थे। 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल जाएंगे जमशेदपुर
रांची। पूर्वी सिंहभूम जिला के बागबेड़ा एवं हल्दीपोखर में बच्चा चोरी के नाम पर हुए निर्मम हत्या के पीड़ितों से मिलने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत 29 मई को जमशेदपुर जाएंगे। कमेटी के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि बच्चा चोरी के नाम पर हुए घटना में मारे गये लोगों के परिजनों से मिलने तथा घटना स्थल पर परिस्थितियों की जानकारी लेने प्रदेश अध्यक्ष जमशेदपुर जा रहे हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें